Jharkhand Ka Pratik Chinh – नया प्रतीक चिन्ह और विशेषताएं

Jharkhand Ka Pratik Chinh

हैलो दोस्त, इस पोस्ट में Jharkhand Ka Pratik Chinh और झारखंड के राजकीय प्रतीक के बारे में बताया गया है।
आप जानेंगे की झारखंड का प्रतीक चिन्ह क्या है? इसका नया लोगो क्या है और किसने बनाया है।
यह भी जानेंगे की इसमें और क्या क्या शामिल है ।

Jharkhand New Logo –

झारखंड सरकार के द्वारा नया प्रतीक चिन्ह को अपनाया गया है।
यह 15 अगस्त 2020 से लागू हुआ है।

प्रतीक चिन्ह की विशेषतायें

झारखंड का राजकीय चिन्ह – वृत्त के आकार का है, जो विकास का सूचक है।

अशोक स्तंभ – यह राष्ट्र का प्रतीक होने के साथ – साथ झारखंड राज्य का प्रतीक भी है। इसका तात्पर्य झारखंड भी देश की समृद्धि में भागीदार है।

पलाश के फूल – यह झारखंड का राजकीय फूल है, इसके लाल रंग झारखंड के सौन्दर्य को दर्शाता है। लाल रंग क्रांति का प्रतीक है, जो यहाँ के लोगों के संघर्ष को दर्शाता है।

हरा रंग – यह झारखंड की हरियाली और वन संपदा को दर्शाता है। यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है।

हाथी – यह झारखंड राज्य का राजकीय पशु है। राज्य की अलौकिक प्राकृतिक संपदा और समृद्धि का प्रतीक है। हाथी ताकत का प्रतीक है जिससे झारखंड की ताकत को दर्शाता है।

सौरा चित्रकारी– झारखंड राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

प्रतीक चिन्ह में महत्वपूर्ण क्या क्या है?

वृताकार घेरों की संख्या – 7 है ।
सफेद गोल घेरे – 60 हैं ।
मानव आकृति है – 48 (24 जोड़ी)
चौथे घेरे में – 24 पलाश के फूल हैं ।
पांचवें गोल घेरे में सफेद हाथी हैं, जिसकी संख्या – 24 हैं ।
राज्य के नये प्रतीक चिन्ह के छठे गोल घेरे में Government of Jharkhand (झारखंड सरकार) लिखा हुआ है।

झारखंड के राजकीय प्रतीक क्या हैं

State Animal of Jharkhand
– हाथी (Elephas Maximus Indicus)

Jharkhand ka Rajkiya Pakshi
– कोयल (Eudynamys Scolopaceus)

State Tree of Jharkhand
– साल (Shorea Robusta) झारखंड का राजकीय पुष्प – पलाश (Butea Monosperma)

Jharkhand ka pratik chinh से संबंधित प्रश्न

Q. झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह किसने बनाया है ?
झारखंड सरकार
Q. झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह कब लागू हुआ ?
15 अगस्त 2020
Q. Jharkhand ka rajkiya pakshi ?
कोयल
Q. State animal of Jharkhand ?
Elephant

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top